
चाकुलिया: कमारीगोड़ा में लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ, भाजपा जिला मंत्री चंदन मुर्मू ने किया उद्घाटन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में सार्वजनिक श्री श्री लक्ष्मी पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री चंदन मुर्मू शामिल हुईं. उन्होंने पूजा पंडाल का फीता काटकर विधिवत पूजा का उद्घाटन किया.

इस मौके पर चंदन मुर्मू ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, आरोग्य एवं खुशहाली का वास हो. मां लक्ष्मी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा हर घर-परिवार को धन-धान्य और वैभव से परिपूर्ण रखें.

कार्यक्रम में पूजा कमेटी के अध्यक्ष अप्पू शीट के साथ तुषार धल, विकास खमरई, पप्पू दास, कानूराम दास, समीर शीट, जयदेव शीट, उमेश भारती, राजेश दलाई, वीमू धल, शीतल शीट, निताई धल, उन्नत शीट, सागर धल, कार्तिक शीट, मिहिर दास, चंदन शी और सुमित खामराय समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
