Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: फेलकॉन फ्लायर्स ने जीटीपीएल सीजन-2 का खिताब जीता, अमित महतो ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के पूर्णापानी स्टेडियम में जीटीपीएल सीजन-2 के फाइनल मुकाबले का भव्य आयोजन किया गया. रोमांचक फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में युवा समाजसेवी अमित महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विजेता, उपविजेता एवं मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फेलकॉन फ्लायर्स ने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि महाकाल 11 को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. विजेता टीम फेलकॉन फ्लायर्स को 15 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं उपविजेता महाकाल 11 को 12 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देव कुमार महतो को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मुख्य अतिथि अमित महतो ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर वार्ड पार्षद शतदल महतो, चंदन महतो, रोहित पति, संजय पासवान, पापून दास, धीरेन महतो, राहुल महतो, निरुपम महतो, देव महतो, राम चंद्र टुडू, बिक्रम महतो, सुदेब महतो, निताई पंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

You missed