Advertisements

चाकुलिया: बेनसोली गांव में श्यामसुंदरपुर पुलिस ने की छापेमारी, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेनसोली गांव में छापेमारी की.

इस दौरान गांव के लोदो हेंब्रम के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के लिए रखा करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. पुलिस ने मौके पर ही जावा महुआ और शराब बनाने वाली भट्ठी को नष्ट कर दिया.

वहीं, पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सूचित कर दिया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.
