
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर ग्राम प्रधान संघ ने जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा(रांची) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर ग्राम प्रधान संघ, रांची जिला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 91 वर्षीय सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली।
इस दुखद घटना पर ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का निधन किसी भी संतान के जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा होती है। इस कठिन समय में पूरा ग्राम प्रधान संघ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में खिजरी विधानसभा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि खिजरी अजय कुमार महतो, सिकंदर अंसारी, तुलसी गोप, प्रेम महतो, विनोद गुरुंग, लालजी बेदिया सहित अन्य लोग शामिल हैं।
सभी ने दिवंगत सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
