Advertisements

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत।
सरायकेला। 18वां जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित खंडेलवाल के पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
Advertisements

एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बुके देकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद उपायुक्त से मिलकर आगामी जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विषय में जिला अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा जानकारी दी गई। बताया गया कि आगामी 20 एवं 21 नवंबर को बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में 18वां जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। मौके पर उन्होंने जिला के सभी खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में भाग ले। जिसके आधार पर विजेता खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की मंजिल हासिल हो सके।
Related posts:
Jamsedpur news जमशेदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, साई परिवार विश्व सेवा संस्थान ने किया आयोजित, कई...
SARAIKELA NEWS : साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त;...
सशक्त नारी-सशक्त परिवार, सशक्त समाज-सशक्त राष्ट्र का आधार के मूल मंत्र के साथ जिले में शुरू हुआ सखी ...

