Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज में विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए। जिसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 जारी रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Advertisements

जिसके तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार का किए जा रहे कार्य के संबंध में बताया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आगामी 20, 21, 27 एवं 28 नवंबर को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। साथ ही दिव्यांग जनों के लिए 24 नवंबर को विशेष दिवस मनाया जाएगा। उप सभी तिथियों को बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्र में उपस्थित रहते हुए मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रकार की त्रुटियों का निराकरण और नाम जोड़ने एवं हटाने जैसे कार्य किए जाएंगे। मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा अपने समक्ष ऐप डाउनलोड कराया गया। और इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर सरायकेला विधानसभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे।