Advertisements
Spread the love

राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह 12 दिसंबर से

सरायकेला; सरायकेला अंचल अंतर्गत विजय ग्राम स्थित विजय तारण आश्रम राम बाबा आश्रम में प्रति वर्ष की भांति 12 से 14 दिसंबर तक तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है। आश्रम के संचालक बाबा मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन परमहंस रामानंद सरस्वती तथा स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती की शुभ प्रेरणा 12 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती समारोह का शुभारंभ होने जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

 

जिसका 14 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सादगी के साथ गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है परंतु गाइड लाइन में कुछ छूट देने के पर इस वर्ष विशेष रूप से गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा। बाबा मृत्युंजय ने बताया कि 12 दिसंबर रविवार को कलश यात्रा के साथ गीता जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जिसमें महिलाएं केसरिया परिधान में कलश लेकर संजय नदी जाएंगे जहां से विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल लेकर यज्ञ कुंड स्थल आएंगी और घट स्थापित की जाएगी इसके पश्चात गीता जयंती के यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा इस दौरान तीन दिनों तक गीता पाठ प्रवचन आरती एवं प्रसाद वितरण होगा महा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच खीर खिचड़ी एवं पायस वितरण किया जाएगा। जो 3 दिनों तक चलेगा 14 दिसंबर मंगलवार को अपराहन 3:00 बजे पूर्णाहुति के साथ गीता जयंती का समापन होगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार