Advertisements
Spread the love

दो बाइकों के बीच हुई आपसी भिड़ंत, एक महिला समेत चार घायल तीन की स्थिति गंभीर….

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला कांकडा सड़क पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार एक महिला समेत कुल 4 लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां घायलों का इलाज जारी है. घटना की मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय राजेश कुमार और 50 वर्षीय अंगती देवी टाटा से वापस अपने घर कुली गांव बाइक से लौट रहे थे। जबकि 25 वर्षीय मोहम्मद इरशाद और 26 वर्षीय सहीम अंसारी सरायकेला से वापस अपने घर टेंटोपसी गांव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सरायकेला कांकडा सड़क पर आमने सामने से दोनों बाइकों के बीच जबरजस्त टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसमें राकेश, अंगती और सहीम को थोड़ी अधिक ही चोटें आई हैं। फिलहाल चारों का अस्पताल में इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी हासिल की। जिसके बाद दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

You missed