सरायकेला। साईं प्रगति सेवा सदन सरायकेला द्वारा सरायकेला के धर्मशाला रोड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साईं प्रगति सेवा सदन हॉस्पिटल के डॉ संजीव कुमार, डॉ अभिषेक गुड़िया, डॉ विकास भेंगरा, डॉ उज्जवल हेंब्रोम, डॉ शुभम हो, डॉ अभिनव बिहान, नर्स कुसुम सोय, रीना महतो, भवानी महतो, बलमा पूर्ति एवं कामिनी मुखी द्वारा कुल 72 जरूरतमंद गरीब जनों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा की गई। इस अवसर पर उपस्थित मनोज महतो, टिंकू राव एवं आनंद बारी ने बताया कि साईं प्रगति सेवा सदन हॉस्पिटल मानव स्वास्थ्य सेवा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। जिसके तहत जरूरतमंद गरीब जनों को स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं।
Related posts:
गुमला टावर चौक पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत, टैंकर ने 108 सहित कई वाहन भिड़े, हादसा टला ......
SARIKELA NEWS : नल द्वारा घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन...
झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इ...

