Advertisements

दिव्यांगता जांच शिविर में कुल 100 दिव्यांग जनों के दिव्यांगता प्रतिशत की हुई जांच
सरायकेला। सरायकेला स्थित सदर अस्पताल में मासिक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त दिव्यांगता जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आलोक रंजन महतो, डॉ खेलाराम हेंब्रम, डॉ शलिना टोपनो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा शिविर में पहुंचे दिव्यांग जनों की दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। जिसमें ऑर्थो के 60, मेंटल के 22, ईएनटी के 4 एवं नेत्र के 14 दिव्यांग जनों की दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई। बताया गया कि इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। जिसके आधार पर दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता सर्टिफिकेट निर्गत किया जाएगा।
Related posts:
प्रिकॉशन दोष दिया जा रहा है जिन्होंने कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा डोज 9 माह पूर्व लिया है। इसी क्रम मे...
जेब से मिला मोबाईल छात्र को परीक्षा से किया निष्कासित,प्रधानाचार्य ने कहा छात्र अगले 3 वर्षों तक मैट...
चांडिल:दिशोम जाहेरगाढ चांडिल गोलचक्कर बाहा पर्व मे शामिल हुए विधायक के बेटी स्नेहा महतो, उमड़ी जनसैल...

