Spread the love

सेवानिवृत्ति पर सरायकेला प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी खितीश महतो को दी गई भावभीनी विदाई……

सरायकेला। प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में प्रखंड साधन सेवी के पद पर सफलतापूर्वक 16 साल की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए खितीश कुमार महतो को एक शादी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में आयोजित विदाई समारोह में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, शिक्षक मनोज कुमार महतो, लेखापाल रूपेश महंती, अंजू आल्डा, शिक्षिका पूनम सिंह, शिक्षक तरुण कुमार प्रधान, राजेश मिश्रा, राजाराम महतो एवं कालीपद महतो सहित प्रखंड संसाधन केंद्र के समस्त परिवार द्वारा माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर बताया गया कि खितिश कुमार महतो वर्ष 2005 से 2021 तक प्रखंड साधन सेवी, जिला कार्यालय में वर्ष 2001 से 2005 तक एनपीईजीईएल प्रभारी, पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत वर्ष 1992 से लेकर 2001 तक वरीय साधन सेवी शिक्षा परियोजना एवं सिंहभूम कॉलेज चांडिल मैं भौतिक विज्ञान के व्याख्याता के रूप में काम कर चुके हैं। मौके पर उनके आगामी जीवन के उज्जवल एवं सुखमय होने की मंगलकामना की गई।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

रांची : पूर्व सीएम चंपाई ने धर्मांतरण एवं घुसपैठियों के खिलाफ बिगुल फूंका…