Advertisements

हलुदबनी के कम्प्यूटर सेंटर में गरीब बच्चों को फ्री दिया जाएगा प्रशिक्षण…..
सरायकेला: सरायकेला अंचल के बांधडीह पंचायत अंतर्गत हलुदबनी में सफल इंडिया संस्था द्वारा बुधवार को नया कम्प्यूटर सेंटर खोला गया। कम्प्यूटर सेंटर का शुभारंभ बांधडीह पंचायत के पंचायत प्रमुख पार्वती मार्डी व झामुमो के वरीय नेता सह समाजसेवी विजय महतो ने संयुक्त रुप से नारियल फोड़ने के पश्चात फीता काट कर किया। झामुमो नेता विजय महतो ने कहा आज के आधुनिकता व डिजीटल इंडिया के दौर में यह सेंटर क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा सुदूरवर्त्ती क्षेत्र में कम्प्यूटर सेंटर का खुलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। मुखिया पार्वती मार्डी ने कहा क्षेत्र के बच्चों के लिए यह कम्प्यूर सेंटर काफी लाभकारी सिद्व होगा। बताया गया कि कम्प्यूटर सेंटर में क्षेत्र के गरीब बच्चों को निशुल्क कम्प्यूर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर सेंटर के संचालक विधानचंद्र महतो,बनेश्वर महतो व घासीराम महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:
Saraikela News अंचल अधिकारी और सीडीपीओ की अगुवाई में सरायकेला प्रखंड कार्यालय से पोषण जागरूकता रथ रव...
अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया पेन डाउन स्ट्राइक, न्यायालय ...
SARAIKELA : लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य स...

