
गाँव-गाँव कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान

✍️ Arjun Kumar Pramanik
रांची/नामकुम : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नामकुम प्रखंड के सरजोमडीह मैदान में संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ‘संवाद चौपाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि यदि देश के प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो जाएँ तो निश्चित ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्होंने पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराने और मतदाता सूची अद्यतन करने पर जोर देते हुए भाजपा सरकार को ‘वोट चोर सरकार’ बताया, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार पर गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाया, जबकि विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने महँगाई, बेरोजगारी और विस्थापन जैसी समस्याओं पर चिंता जताते हुए संगठन सृजन अभियान को जनता से जुड़ने और उनके अधिकारों की लड़ाई का सशक्त माध्यम बताया; कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश किरण महतो ने की और इस अवसर पर नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रदीप कुमार बालमुचू, बादल पत्रलेख, शहजादा अनवर, जयशंकर पाठक, सतीश पॉल मुंजनी, विनय उरांव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

