Spread the love

प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत निबंधन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन…

नोनिहाट / अक्षय कुमार

Advertisements
Advertisements

नोनीहाट। आज दिनांक 20-12- 2023 को जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर के शंकरपुर गांव में प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत निबंधन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया ।इस गांव में कुल 165 घर और 1000 आवादी है ।इस शिविर में कुम्हार समुदाय के सैकड़ो भाई बहनों का निबंधन कराया । शिविर में उपस्थित लोगों को श्री मंडल ने निबंधन से संबंधित विस्तार से बताया ।

निबंधन कराने के लिए जरूरी दस्तावेज 1 आवेदक का आधार कार्ड, 2 आधार लिंक मोबाइल नंबर 3 बैंक पासबुक 4 परिवार के सदस्यों नाम, आधार नम्बर। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शुभारंभ किया है। जय प्रकाश मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना में कुल 18 तरह के व्यवसाय को जोड़ा गया है । जो इस प्रकार – कारपेंटर, नाव बनाने वाले,अस्त्र बनाने वाले , हथौड़ा और टूलकिट निर्माता , सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया, चटाई , झाड़ू बनाने वाले, पारम्परिक गुडिया और खिलौना बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले है ।

योजना के सफल क्रियान्वयन से विश्वकर्मा समुदाय के लोगों को अपने कौशल को विकसित करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी ।यह योजना गुरु शिष्य परंपरा को संरक्षण एवं विकास प्रदान करेगी । इस योजना में 13000 करोड रुपए खर्च होंगे। आवेदक को सबसे पहले निबंध करना होगा ।ततपश्चात पांच दिवसीय प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है । प्रशिक्षण अवधि में ₹500 प्रति दिन के हिसाब से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले को दिया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र के साथ एक कार्ड भी दिया जाएगा । जो पहचान पत्र का काम आएगा ।योजना के लाभार्थियों को ₹15000 रुपये की टूलकिट खरीदने के लिए राशि उपलब्ध कराया जाएगा । रोजगार करने हेतु ₹100000 रुपये मात्र 5% ब्याज दर पर ऋण दी जाएगी । एक लाख ऋण वापस करने पर पुन: दो लाख तक का ऋण देने का प्रावधान है। यह योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । श्री मंडल ने कहा इस योजना से देश भर के एक बड़ा हिस्सा के लोग लाभान्वित होंगे।और लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा जिससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा ।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के लोगों से अपील की है कि उनके द्वारा उत्पादित सामानों को खरीदें । उन्होंने लोकल फ़ॉर फोकल की बात कही है ।इस मौके प्रज्ञा केंद्र संचालक विकास कुमार पंडित , शम्भू पंडित, घनश्याम पंडित, लीलकंठ भंडारी, मंटू पंडित, बैजनाथ पंडित, मदन पंडित, सुरेश पंडित, चंदन पंडित, प्रमोद भंडारी, गीता देवी , पूनम देवी, ललिता देवी, शकुंतला देवी, कमली देवी, राधिका देवी,साथ ही कुम्हार समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

You missed