Advertisements
Spread the love

सदर अस्पताल के पार्किंग से बाइक चोरी होने की शिकायत सरायकेला थाने में दर्ज कराई…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला खरसावां के बेहरासाई गांव निवासी जाकिर अंसारी ने अपनी काले रंग की जेएच 05 डीबी-4164 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के सरायकेला सदर अस्पताल स्थित पार्किंग से चोरी हो जाने की शिकायत सरायकेला थाने में दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि बीते मंगलवार को मुज्जबिल बल्खी उनसे बिना पूछे उनकी उक्त बाइक को उनके भाई के घर कदमडीहा से दिन की तकरीबन 1:00 बजे लेकर चला गया। और लगभग 3:15 बजे पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल सरायकेला से चोरी हो गई है।

मुज्जबिल बल्खी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने मोटरसाइकिल बेहरासाई निवासी शारिब अहमद को दी थी। शारिब अहमद ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सरायकेला नगर स्थित सदर अस्पताल किया था। सदर अस्पताल के पार्किंग में बाइक को खड़ा किया था। लगभग 3 मिनट के बाद अस्पताल से लौटने पर वहां मोटरसाइकिल नहीं थी। अपने स्तर से काफी खोजबीन करने पर भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चला।

मोटरसाइकिल की डिक्की में बाइक के मूल कागजात होने की बात उन्होंने कही है। मामले को लेकर सरायकेला थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ उक्त मोटरसाइकिल के चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?