Advertisements
Spread the love

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से मिलकर अध्यक्ष सीताराम हांसदा, एवं भवतोष भगत, को ग्रामीणों को जनवितरण प्रणाली दुकानदार मिंकी हांसदा द्वारा 3 माह का खाद्यान्न नहीं देने में, पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त रहने के कारण निष्कासित करने की मांग किया गया।

Advertisements

 

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन

झामुमो प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय से मिलकर ग्वालकाटा पंचायत के अध्यक्ष सीताराम हांसदा व सचिव भवतोष भकत को ग्रामीणों को जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा द्वारा तीन माह का खाद्यान्न नहीं देने में पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त रहने के कारण निष्कासित करने की मांग किया है। इस संबंध में दोनों पदाधिकारी के विरुद्ध लिखित शिकायत केंद्रीय अध्यक्ष के नाम से किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि हम सभी ग्वालकाटा पंचायत वासी समूह रुप से कहना चाहते हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष सीताराम हांसदा एवं झामुमों पंचायत सचिव भवतोष भकत द्वारा पंचायत अंतर्गत शासनघुटू जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हांसदा के ग्रामीणों के आंदोलन का साथ नहीं देकर कालाबाजारी के आरोपी जन वितरण प्रणाली दुकानदार का समर्थन किया गया। पिछले 3 माह से गरीबों का राशन नहीं बाँटा है। इससे हम सभी ग्रामीणों को अनाज के अभाव में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भूख से सोने को मजबूर है। जब कभी भी पंचायत स्तरीय संगठन का कोई कार्यक्रम होता है तो कमेटी के सदस्यों को भी इनकी जनकारी नहीं देते हैं। इन दोनों के झामुमो में रहने से पंचायत में घोर असंतोष व्याप्त है। इससे आने वाले समय में संगठन को भारी नुकसान हो सकता है। इस अवसर पर हितेश भकत,दुखु मार्डी, वीरेंद्र पात्र उपस्थित रहे।