Spread the love

सम्मान समारोह का आयोजन,पूरा विद्यालय परिवार ने उनके स्वास्थ्य मंगलमय दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की…

सिन्दरी (सरदार हरेन्द्र सिंह)
सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में 31 जनवरी 2024 को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्ति आचार्य संतोष कुमार झा का सम्मान महेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष) सुनील कुमार पाठक(प्राचार्य) के द्वारा किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सुनील कुमार पाठक ने संतोष झा को एक कर्मवीर आचार्य की संज्ञा दी साथ ही कहा कि वह हमेशा विद्यालय कार्यों को पूजा भाव से दैविक कार्य समझकर करते रहे।
आचार्य डॉ भास्कर झा एवं मंजू सिंह ने संतोष झा के साथ बिताए समय को याद किया।
महेंद्र यादव, सुनील कुमार पाठक के साथ पूरा विद्यालय परिवार ने उनके स्वास्थ्य मंगलमय दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम प्रमुख सुमन एवं मंच संचालन बरनाली बनर्जी के द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements

You missed