
रापचा मोड़ के पास हाइवा–एलटी 407 की भीषण टक्कर, चालक गंभीर

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा मोड़ पर पावर ग्रिड के सामने गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ही दिशा में जा रहे बालू लदे हाइवा और एलटी 407 के बीच जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों तथा एलटी 407 वाहन सह चालक रिंकू सिंह के अनुसार, बालू लदा हाइवा मुख्य सड़क से बाईं ओर सर्विस रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही LPT वाहन हाइवा के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एलटी 407 का चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला और गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

