Advertisements
Spread the love

श्री श्री रंकिणी मंदिर पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह)

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगीपाड़ा स्थित रंकिणी मंदिर परिसर में शनिवार को सार्वजनीन श्री श्री रंकिणी मंदिर पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में डॉ जगमोहन महतो ने विभिन्न मरीजों का जांच किया और सभी को निः शुल्क औषधी भी दी.

Advertisements

साथ में सहयोगी के रूप में मामनी सिंह सरदार एवम अंजली सोरेन तथा स्थानीय स्वास्थ्य सहिया सुलेखा दास शामिल थी. इस मौके पर कमेटी के समीर नाथ, मंतोष सीट, बलराम दास, विजय सीट, बामा नाथ, प्रभु सीट, संजीव दास, असित नाथ, झंटू नाथ, रोहित पति, कार्तिक दास समेत अन्य उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित