Spread the love

मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,प्रशिक्षण से

किसान मुख्यधारा की खेती से आगे बढ़कर अन्य खेती के विषय

में जागरूक किया गया ….

 

साहिबगंज रणविजय (संथाल ब्यूरो)  जिला उद्यान कार्यालय साहिबगंज द्वारा मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वित्तीय वर्ष 2022-23 उद्यान विकास योजना के तहत जिले के पांच प्रखंड मंडरो बोरियों राजमहल उधवा तालझारी में शुरू हुआ।

Advertisements
Advertisements

इस पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आज से शुभारंभ हो गया। जहां जेएसएलपीएस द्वारा चयनित कुल 250 सखी मंडल के दीदी व किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को मशरूम के तहत स्वरोजगार मुहैया कराते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।*
बताया गया कि ऐसे प्रशिक्षण से किसान मुख्यधारा की खेती से आगे बढ़कर अन्य खेती के विषय में जागरूक होंगे और मशरूम तथा अन्य फल सब्जी तिलहन आदि की खेती से उन्हें बड़ा मुनाफा भी हो सकेगा। मौके पर मंडरो प्रमुख  संगीता टुड जिला उद्यान पदाधिकारी श्री अमितेश रंजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी  कनक लता, अंचल अधिकारी नरेश कुमार मुंडा
निधि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं इस दौरान क्षत्रिय प्रभारी श्री प्रेम पासवान सब्जी प्रसार कार्यकर्ता विकास पासवान जेएसपीएल एफटीसी श्री सनत कुमार माल पंचायत समिति सदस्य प्रेम मुर्मू आदिवासी महिला कल्याण परिषद रांची के प्रशिक्षक श्रीमती रेखा भगत अंकित सिंह किसान फुल मुनी बिट्टी मुर्मू संजू मालतौ शोभा देवी एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

You missed