
मालवाहक टेंपो ने तीन बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

रिपोर्टर – अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम बुकामडीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब हरिना की ओर जा रहा एक मालवाहक टेंपो, हरिना से कोवाली आ रहे तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिकरसाईं गांव निवासी पुरस्तन सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सूरज सरदार को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। तीसरे घायल रंजीत सरदार, जो गोमियासाई गांव के निवासी हैं, का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेंपो को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Related posts:

