Spread the love

24 गांवों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, वन अधिकार अधिनियम की दी गई विस्तृत जानकारी

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर / पोटका । स्वयंसेवी संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन, कदमा (जमशेदपुर) के द्वारा रविवार को हरिणा स्थित सामुदायिक भवन में “सामुदायिक वन अधिकार और दावा प्रक्रिया” विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में हरिणा, नारदा, तेंतला पोड़ा और हेंसलआमदा पंचायतों के 24 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोलकाता के ISB अभिजीत चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथि आर.के. भकत, करुणा भकत, अमित कुमार और बजरंग करुवा मौजूद रहे। वक्ताओं ने “वन अधिकार अधिनियम 2006” के तहत सामुदायिक वन पट्टा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वनों से हमें अनेक लाभ मिलते हैं — वनोत्पाद जैसे दातून, पत्ते, सूखी लकड़ी, फल आदि हमारे दैनिक जीवन के उपयोगी संसाधन हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनसे मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाते हैं।

वक्ताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वन अधिकार अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत मिले अधिकारों का सदुपयोग कर आजीविका एवं रोजगार सृजन करें। संस्था इस दिशा में ग्रामीणों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

शिविर में मुखिया कालीपद सरदार, पूर्व मुखिया सुशील सरदार, महावीर सरदार, कमलाकांत नायक, अपूर्व मंडल, श्याम किशोर सरदार, सुशील मार्डी, हरिश प्रधान, सूरज पात्र, सुबल पुराने, कोकिल सरदार, रीड़ू महतो, कुशों बेरा, युधिष्ठिर गोप, राजेश बेरा, राजाराम सरदार, भागीरथी हांसदा, अनिरुद्ध सरदार, सुरेश सरदार, अधिश्वर सरदार समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed