Spread the love

13 ओर 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन…

दीप पोल आदित्यपुर:

Advertisements

आज दिनाँक 12/1/2024 को दोमुहानी संगम महोत्सव 2024 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन दोमुहानी घाट सोनारी में सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप अयोध्या से आये श्री विश्वमभर दास जी महाराज ,हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शिवशंकर सिंह जी,मार्गदर्शक श्री कन्हैया सिंह जी,मार्गदर्शक पूर्व IPS श्री राजीव रंजन जी,आयोजक रवि प्रकाश सिंह,सुखदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे उपरोक्त सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 13-14 जनवरी को दोमुहानी घाट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी के साथ पर्यावरण विद् के रूप में पद्म श्री जमुना टुडु जी एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं नदियों पर शोध का विशेष अनुभव रखने वाले श्री मनोज कुमार सिंह जी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद
कार्यक्रम में पर्यावरण पर एक विशेष सत्र में उपस्थित अतिथि अपना अनुभव साझा करेंगे।

पर्यावरण पर चर्चा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य एवं अपने शहर के जाने माने लोक गायक श्री अभिषेक पाठक जी, बोलीवुड के गायक श्री अरुण देव यादव जी एवं लोक गायक सोनू सिंह दुलरुआ की प्रस्तुति होगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही समाज व धर्म क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

14 जनवरी को भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा कार्यक्रम का शुरुआत नदी पूजन एवं अभिषेक के साथ होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी, झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता जी एवं ईचागढ़ विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो जी उपस्थित रहेंगी।

आरती से पूर्व ओड़िशा से एक नृत्य ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इस नृत्य कि विशेष आकर्षण गंगा जी का धरती पर अवतरण का नृत्य रूपांतरण होगा।

नृत्य के पश्चात गंगा स्वरूपा मां स्वर्णरेखा की भव्य आरती होगी।

आरती स्थल 5100 दियों से जगमगाएगा।
भव्य गंगा आरती के दिन आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर दीपोत्सव का भी कार्यक्रम है जिसमे कार्यकर्ताओं द्वारा 51000 दीपो से नदी तट को सजाया जाएगा

कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगो के उपस्थित होने की संभावना है।

Advertisements

You missed