
तोरपा में घासी (नायक) समाज द्वारा गणेश चतुर्थी पूजन एवं कलश यात्रा का भव्य आयोजन होगा

✍️ Arjun Kumar Pramanik
खूंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तोरपा गांव में घासी (नायक) समाज युवा कल्याण संगठन की ओर से गणेश चतुर्थी पूजन एवं शुभ कलश यात्रा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाना है। कलश यात्रा गांधीनगर से प्रारंभ होकर छठ नदी तक निकाली जाएगी। इस आयोजन की अगुवाई समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष सुदर्शन नायक, उपाध्यक्ष गौरीशंकर नायक, सचिव जगदेव नायक, कोषाध्यक्ष राजेश, महामंत्री विरू नायक तथा सदस्य टिंकू नायक, प्रदीप खोया, राजू नायक, अभिषेक नायक और बादल नायक संयुक्त रूप से करेंगे। विशेष अवसर पर घासी (नायक) समाज युवा कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक को सर्वप्रथम आमंत्रण दिया गया। उन्हें वापू वाटिका, मोरहाबादी में पूरी समिति की ओर से निमंत्रण पत्र सौंपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा – “इस मान-सम्मान के लिए मैं समिति को तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक आयोजन हमें नई ऊर्जा देते हैं।” इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

