Spread the love

एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

रांची (टाटीसिलवे)। एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा की ओर से टाटीसिलवे में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय निदेशक डॉ. मधुसूदन पांडे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के भूतपूर्व सचिव एवं न्यायधीश डॉ. महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। संचालन  सुरेंद्र ठाकुर ने किया। समारोह का उद्देश्य झारखंड के दस विभूतियों को भारत श्री अवार्ड से सम्मानित करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। भारत श्री अवार्ड प्राप्त करने वालों में चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. महेंद्र प्रसाद, एक्यूप्रेशर क्षेत्र में डॉ. मधुसूदन पांडे, डॉ. सरोज कुमार मिश्रा, समाजसेवा में टी.टी. बरनवाल, महिला सशक्तिकरण में पूनम बरनवाल, योगा क्षेत्र में डॉ. प्रभावती गो, अनुज कुमार सिंह तथा डॉ. शिवकुमार वर्मन, नैचुरोपैथी में डॉ. दिनेश सिंह, एक्यूप्रेशर रत्न के रूप में बलराम महतो, एक्यूप्रेशर शिरोमणि के रूप में पूजा कुमारी, ललिता कुमारी, डॉ. महेश प्रजापति, डॉ. लखी नारायण मुंडा, रजनी महक तथा डी.ए.टी. अवार्ड के लिए संदीप कुमार लोहरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल पाठक, राकेश सिंह, राम बालक सिंह, प्रोफेसर लखन कुमार मिश्रा, डॉ. नरेश महतो, डॉ. महेश प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, विजय लिंडा, पुनीत कुमार, पुनीत गोयल,  सतीश ठाकुर, अर्जुन कुमार और सुदेश कुमार महतो का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन पांडे ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक घर में एक एक्यूप्रेशर चिकित्सक होगा। अंग्रेजी दवाओं के दुष्परिणाम स्पष्ट हैं और उसका मुकाबला केवल एक्यूप्रेशर कर सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक्यूप्रेशर कॉलेज खोलने का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है, क्योंकि यह प्रदेश प्राकृतिक संपदा और नेचर से गहराई से जुड़ा हुआ है।

You missed