Advertisements
Spread the love

रांची में 11 सितंबर को सजेगा भव्य करमा मिलन समारोह, तैयारियां शुरू

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

रांची । सरना सदान मूलवासी मंच की बैठक मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में हुई, जिसकी अध्यक्षता अंतु तिर्की और संचालन नंद किशोर सिंह चंदेल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि करमा पर्व के बाद 11 सितंबर गुरुवार को रांची की हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक स्थित पार्किंग स्थल पर करमा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और रांचीवासी आमंत्रित कर सम्मानित किए जाएंगे। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ सैकड़ों खोड़हा दल शामिल होंगे और स्थानीय मौजा पाहनों को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें अंतु तिर्की मुख्य संरक्षक, शंकर दुबे मुख्य संयोजक, नंद किशोर सिंह चंदेल मुख्य सलाहकार, अर्चना मिर्धा अध्यक्ष, अखिलेश राय आयोजन कर्ता, मुकेश नायक कार्यकारी अध्यक्ष, नमित हेमरोम और राधे सिन्हा उपाध्यक्ष, गोविंद वाल्मीकि महासचिव, टाइगर संदीप नायक संगठन सचिव, शाहिद रहमान मीडिया सलाहकार, राधा हेमरोम सचिव बनाए गए जबकि संरक्षक और सदस्यों में विनय सिंह, आरिफ नासिर बट्ट, इंद्रजीत यादव, निलेश चौधरी, आनंद कुमार शाही, नीलू सिंह, रीता दुबे, रीना सिंह, तरंग मित्तल, शीला उरांव, भावना प्रिया, प्रियंका जयसवाल, राखी कौर, शोभा पाठक, रंजीत पांडे, संजना शर्मा, अमृता शर्मा, रेशमा मिर्धा, संगीता तिर्की, गीता कच्छप, सिद्धांत श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, कृष्णा और आकाश हेमरोम शामिल हैं।