Spread the love

सिलवे उलातू में निगरानी समिति का गठन, सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण पर रोक लगेगी

Advertisements
Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

रांची/नामकुम । सिलवे उलातू में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर गांव की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने चिंता जताई कि मिलन चौक से सिलवे–ऊलातू रोड तक जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है। सड़क पर झोपड़ी बनाकर होटल चलाए जा रहे हैं और उनमें अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे न केवल सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि छोटे बच्चों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगरानी समिति के माध्यम से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने और प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया।