Advertisements

काली पूजा समिति कांके और महावीर मंडल चुटिया में हुआ भव्य पंडाल उद्घाटन
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️
रांची। कांके स्थित काली पूजा समिति और चुटिया के महावीर मंडल के पूजा पंडालों का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश नायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की।
मुख्य अतिथि मुकेश नायक ने नीयू मार्केट स्थित पंडाल का भी उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने समिति के अध्यक्ष रोहित वर्मा और उपाध्यक्ष गोलू सिंह, राज सिंह, बलू को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर नायक समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें नायक समाज के अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक, कृष्णा नायक, सतीश कुमार, दीपक कुमार, रौनक कुमार और आकाश कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।
Related posts:

