Spread the love

रामनवमी शोभायात्रा सह बाइक रैली को लेकर श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल की प्रेस वार्ता सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन, महिलाओं की रहेगी विशेष भागीदारी

चांडिल : श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल द्वारा रामनवमी शोभायात्रा सह बाइक रैली के आयोजन को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता समिति के अध्यक्ष आकाश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल के अध्यक्ष आकाश महतो ने बताया कि 6 अप्रैल 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे एक विशाल शोभायात्रा सह बाइक रैली निकाली जाएगी। इस यात्रा में हजारों रामभक्त शामिल होंगे, जिसमें महिलाओं की बड़ी संख्या भी देखने को मिलेगी। शोभायात्रा चांडिल स्टेशन (पुराना पेट्रोल पंप) से प्रारंभ होकर लेंगडीह, चांडिल बाजार होते हुए सिंहभूम कॉलेज चांडिल मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर हजारों रामभक्तों द्वारा भारत माता एवं बजरंगबली की भव्य आरती की जाएगी। मुख्य आकर्षण में आंध्र प्रदेश की भव्य झांकी, 21 फीट ऊंची श्रीराम भगवान की तस्वीर, 11 फीट ऊंची भारत माता की तस्वीर, श्रीराम दरबार की झांकी तथा डंका व आधुनिक भव्य डी.जे. की धुन पर झूमते रामभक्त देखे जा सकेंगे। इस वर्ष शोभायात्रा में महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से अधिक रहेगी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं महारानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती के समान अपने धर्म की रक्षा का संदेश देंगी। यात्रा की सफलता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति ने लगभग 300 प्रमुख कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। समिति ने समस्त हिंदू परिवारों से आग्रह किया है कि वे इस यात्रा में भाग लेकर हिंदू एकता को सुदृढ़ करें। प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर समिति के महासचिव नवीन महंती, महामंत्री विमलेश मंडल, सचिव छोटू प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष सूरज मिश्रा, सजल कर्मकार, राहुल नाग, सुदीप्त पॉल, शशि मिश्रा, जगदीश पोद्दार, उदित गुप्ता, प्रवीर सिंह, मिथुन रूहीदास सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

You missed