Spread the love

बहरागोड़ा में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, चाकुलिया के युवा भी होंगे शामिल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सम्मान में 13 अगस्त को बहरागोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने दी. उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान लोगों से अपने घरों पर श्रद्धा और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का आह्वान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान, बान और अभिमान है. बहरागोड़ा में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में चाकुलिया के युवा भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे. इसे लेकर चाकुलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई. इस मौके पर जिला मंत्री चंदना मुर्मू, सुधीर महतो, राजीव महापात्र, चंचल मंडल, विवेकानंद लोधा, तुषार बेरा, उत्तम मुर्मू, नित्यानंद महंती, संदीप चांद, परिमल दास, अप्पु दास, मिंटू नंदी, यमुना गोप, मुन्ना भारती तथा दिलीप महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements