
दुमका में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन, बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य अतिथि

मौसम गुप्ता : दुमका ब्यूरो
दुमका : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा दुमका के इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की। बैठक का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू द्वारा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने निर्देश देते हुए कहा कि आदिवासी समाज से जुड़े समर्पित, सक्रिय और संगठनात्मक रूप से योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारितोष सोरेन ने कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक मंडल में तैयारी बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
सम्मेलन की तैयारियों को व्यवस्थित और समन्वित ढंग से संपन्न कराने हेतु मंडलवार प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित मंडलों के अध्यक्षों और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारी बैठकें आयोजित करेंगे। नियुक्त मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी इस प्रकार हैं । रामगढ़ एवं ठाड़ीहाट कालेश्वर मुर्मू, बिरेन्द्र मरांडी जामा एवं चुटोबेदिया सुरेश मुर्मू, मनोहर हेमब्रम दुमका एवं गांदो मार्शल ऋषिराज टुडू, चारलेस हांसदा मसलिया एवं बसमत्ता गुंजन मरांडी, भुवनेश्वर टुडू रानीश्वर एवं आसनबनी प्रो. अंजुला मुर्मू, रमेश मुर्मू शिकारीपाड़ा एवं सरसडंगाल संतोष सोरेन, टिबू हेमब्रम
काठीकुंड पारितोष सोरेन, सोनी हेमब्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पारितोष सोरेन, आदिवासी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालेश्वर मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, जिला मंत्री सोनी हेमब्रम एवं गुंजन मरांडी, जिला महामंत्री संतोष सोरेन एवं भुवनेश्वर टुडू, चारलेस हांसदा, मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी, मनोहर हेमब्रम, कान्दन हेमब्रम, सनत मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

