Advertisements
Spread the love

राम भक्तों की टोली ने अयोध्या धाम से आए पूजित पवित्र अक्षत को घर-घर पहुंचाया…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। समर्पण लेने आए थे, निमंत्रण देने भी आएंगे….. जय श्री राम, जय श्री अयोध्या जी के जयकारे के साथ आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 3 जमालपुर सातबहिनी स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर प्रांगण से राम भक्तों की टोली विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश धर्म आचार्य भगवान सिंह के नेतृत्व में श्री अयोध्या धाम से पूजित पवित्र अक्षत, निवेदन पत्र, श्री राम जन्मभूमि निर्माणाधीन मंदिर अयोध्या का चित्र लोगों के घर पहुंचाए।

इस अवसर पर टोली द्वारा आग्रह किया गया कि 22 जनवरी को घर-घर में दीप जलाएं, नजदीक के मंदिरों में पूजा अर्चना करें और 22 जनवरी के बाद समय अनुकूल होने पर प्रभु श्री राम लाल के दर्शन करने श्री अयोध्या जी अवश्य पधारें। लक्ष्मण टोली में अमित कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, सुमित, पवन, सत्यम, रोशन, राहुल दास, मोनू, संतोष, कन्हैया, अंशुमान, टुकटुक एवं शिवम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed