Advertisements
Spread the love

बिरीगोड़ा टुसू मेला में उमड़ा जनसैलाब, विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

Advertisements

 

 

चाण्ड़िल:-संवाददाता

चांडिल प्रखंड अंतर्गत आंसनबनी पंचायत के बिरीगोड़ा में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला मंगलवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। टुसू मेला समिति बिरीगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मेला परिसर पूरी तरह गुलजार नजर आया।मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेज कर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे ऐसे पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि हमारी समृद्ध लोक परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सकें।
इस अवसर पर विधायक ने टुसू मेला आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और ग्रामीण संस्कृति को नई पहचान दिलाते हैं। मेले में पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, समिति के संरक्षक दिलीप कुमार महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह सरदार, प्रदीप कुमार महतो, बादल महतो, रवीन्द्र तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं मेला प्रेमी उपस्थित रहे।
मेले का माहौल पारंपरिक रंगों, लोक संस्कृति और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

You missed