Spread the love

शहरबेड़ा गांव में ग्राम प्रधान की मिसाल, निजी खर्च से जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल का वितरण किए।

Advertisements
Advertisements

 

 

चाण्ड़िल:-संवाददाता

 

 

सरायकेला–खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम शहरबेड़ा गांव में ग्राम प्रधान रविन्द्रनाथ तंतुबाई ने मानवता और सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से 100 कंबलों का वितरण कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई।
कंबल वितरण कार्यक्रम शहरबेड़ा स्थित हरि मंदिर परिसर तथा शहरबेड़ा गांव के ही टोला पाथरडीह के क्लब भवन में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला पुरुष उपस्थित रहे, जिन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।
मौके पर ग्राम प्रधान रविन्द्रनाथ तंतुबाई ने कहा कि भीषण ठंड में जरूरतमंदो ग्रामीणों के बीच उन्होंने निजी स्तर पर यह पहल की है। उनका कहना था कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड की वजह से परेशान न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और इसमें सहभागी बनना सौभाग्य की बात है।
इस सामाजिक पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए ग्राम प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य रहीना मुर्मू, महाराज महतो।

You missed