Advertisements
Spread the love

श्रावण महीने के पहली सोमवार बाबा मुक्तेश्वर धाम में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने हेतु भारी संख्या में पहुंचे भक्तों …

जमशेदपुर/ पोटका :अभिजीत सेन।
श्रावण महीना के पहली सोमवार22 जुलाई 2024 को पोटका ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिवालयों में , देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करने हेतु भक्तों और जलाभिषेक करने हेतु कांवरियों की भारी तादात देखने को मिली। बही पूरे कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर मुक्तेश्वरधाम हरिणा में श्रावण महीना के पहले सोमवार को भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि और शांति के लिए कामना किये |

Advertisements

यह मंदिर इस क्षेत्र में बहुत ही प्रसिद्ध है यहाँ पर ओडिशा, बंगाल, और आस पास के श्रध्दालु पूजा करने आते अपने मान्यत रखते हैं, इसके साथ ही बंगला के पहला आषाढ़ में रोज़ संक्रांति के पावन अवसर पर यहाँ पांच दिनों का मेला लगता है। बाबा भोलेनाथ की पूजा एवं मेला का आनंद लेने बंगाल उड़ीसा और आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में लोगों का मनोरंजन हेतु मौत का कुंआ, झुला, परिवार में उपयोगी सामग्री आदि भी मिलते हैं |