Advertisements
Spread the love

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार ..
सरायकेला में ACB का डबल एक्शन-समाहरणालय से क्लर्क और गम्हरिया प्रखंड से दलाल गिरफ्तार

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला: जिले में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी और नाटकीय कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। एसीबी की टीम ने भू-अर्जन विभाग के लिपिक प्रीतम आचार्य को उपायुक्त कार्यालय के बाहर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने आये थे।

एक साथ दो जगहों पर रेड

एसीबी ने सुनियोजित तरीके से सरायकेला समाहरणालय और गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में एक साथ दबिश दी
समाहरणालय से लिपिक प्रीतम आचार्य को उठाया गया

गम्हरिया प्रखंड परिसर से विनय कुमार तिवारी नामक दलाल गिरफ्तार
गाड़ी में बैठकर गिन रहा था रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, दलाल विनय तिवारी गिरफ्तारी के समय अपनी गाड़ी में बैठकर रिश्वत की रकम गिन रहा था। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। बताया जा रहा है कि वह प्रीतम आचार्य के लिए दलाली का काम करता था।

जमीन मामले में मांगी गई थी मोटी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, भू-अर्जन विभाग में जमीन से जुड़े एक मामले के निपटारे के एवज में भारी-भरकम रिश्वत की मांग की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

जमशेदपुर में पूछताछ जारी

एसीबी टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ले गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

You missed