Spread the love

गम्हरिया मुख्य मार्ग पर हुआ जोरदार सड़क हादसा बाइक पर सवार दो लोग हाईड्रा की चपेट में आए,बाल-बाल बची जान, स्थानीय लोगों के साथ ग्राम प्रधान ने किया रेस्क्यू…

गम्हरिया* जगबंधु महतो :  सरायकेला जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबह करीबी 7: 30 बजे आदित्यपुर की ओर से कांड्रा की ओर जा रहे बाइक संख्या JH05CY9688 पर सवार दो लोग हाईड्रा संख्या NL02K2174 की चपेट में आ गए। जानकारी देते हुए बताया गया है की बाइक सवार साधारण गति से जा रहे थे। इसी बीच उनके बगल से रैश राइडिंग करते हुए दो अन्य बाइक सवार गुजरे और लहराते हुए पार हुए। जिससे घायल हुए बाइक सवारों का नियंत्रण खो गया।

Advertisements
Advertisements

वे सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही हाईड्रा की चपेट में आ गए। सड़क के किनारे मौजूद छोटा गम्हरिया के ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर दौड़कर हाईड्रा में फंसे घायल दोनों बाइक सवारों को किसी तरह से बाहर निकाला, गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। लेकिन वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन घायलों की बाइक हाईड्रा के नीचे फंसी रही। घायलों की पहचान कैबीर सिंह एवं बिजेंद्र कुमार सिंह जो उरमाल चौका के पास माधुरी फ्यूल्स पेट्रोल पंप के कर्मी हैं और वे बर्मामिंस के रहने वाले है एवम रोजाना की तरह ड्यूटी जा रहे थे।