Advertisements
Spread the love

चाकुलिया केरूकोचा हाट में लगी भीषण आग ,कई पटाखे की दुकान और वाहन  जल कर खाख…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुन्दरपुर थाना अन्तर्गत एनएच 18 से सटे केरूकोचा हाट में भीषण आग लगी. आग लगने से दर्जन भर बाइक एवं कई टेम्पो जल कर राख हो गया है. दमकल वाहिनी एवं स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया गया है. सूचना पाकर श्यामसुन्दरपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुटी है.

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में चिड़ी हाट लगाया गया था. बाजार हाट के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी. इसमें लगभग चार दुकान में पटाखे बचे जा रहे थे. इसमें से किसी एक पटाखे दुकान में अचानक आग लग लगी और पटाखे फूटने लगा और आग तेजी से फैल गयी. सभी पटाखे के दुकान को चपेट में ले लिया.

आस-पास खड़ी दर्जन भर बाइक एवं कई टेम्पो भी आग की चपेट में आ गयी. बाइक एवं टेम्पो जलकर राख हो गया है. बताया जाता है कि एक कार भी हाट में खड़ी थी को भी आग की चपेट में ले लिया था. आग की हालत में कार को चालक लेकर फ़रार हो गया है. इस दौरान हाट में भागदौड मच गयी थी. लेकिन किसी की जान माल की नुकसान होने की खबर नहीं है. इधर, सूचना पाकर श्यामसुन्दरपुर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी है.

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर