Advertisements
Spread the love

गांधीघाट पर नदियों की प्रदूषण रोक कर स्वच्छता कायम रखने के उपायों पर हुई बैठक जनता ने दिए सुझाव…

दीप पोल आदित्यपुर:

जमशेदपुर। गांधी घाट पार्क साकची में सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति और स्वर्ण रेखा विकास ट्रस्ट की संयुक्त बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि दिनेश मिश्रा और मुख्य वक्ता पूर्वी के विधायक माननीय सरयू राय शामिल थे। विषय प्रवेश में अध्यक्ष ने कहा कि नदियाँ हमारी माता है। नदियाँ हमें पीने के लिये शुद्ध जल के साथ बहुउद्देश्यीय फायदे प्रदान करती हैं। एक समय था जब मानगो आदित्यपुर एवं आस पास की आबादी बहुत कम थी।

और इन दोनों नदियों का पानी इतना साफ और शुद्ध था कि सिर्फ पशु पक्षी जानवर ही नहीं बल्कि आदमी भी पानी पिता था। आज इन दोनों नदियों की स्थिति ऐसी हो गई है कि पानी पीने की तो बात छोड़, हाथ पैर धोने लायक भी नहीं रहा। आबादी बढ़ने और नये नये कल कारखाने खुलने के कारण सभी कॉलोनियों और कारखानों का गन्दा पानी सीधे नदियों में जाकर गिरता है, जिससे पानी गन्दा हो रहा है। इन नदियों की सफाई की जिम्मेदारी नागरिकों के साथ साथ प्रशासन एवं सरकार की भी बनती है। सरकार इन नदियों के बालु और पत्थर को बेचकर जो पैसा कमाती है।

उसका १० प्रतिशत पैसा भी नदियों पर खर्च करे तो जल छाजन बनाकर पानी को शुद्ध किया जा सकता है। जिसे दिनेश मिश्रा विधायक सरयू राय, अशोक गोयल, डॉक्टर, डी पी शुक्ला सुबोध श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह कन्हैया दूबे, आर के उपाध्याय ने अपना सुझाव दिया। और अन्त में निर्णय लिया गया कि सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति और स्वर्ण रेखा विकास ट्रस्ट के प्रतिनिधि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर इन समस्यायों के सम्बन्ध में उपायुक्त महोदय को अवगत करायेंगे। अगर सरकार और प्रशासन इस समस्या के समाधान पर कुछ अमल नहीं करती है तो नगर की जनता आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा