Spread the love

संथाल परगना प्रमंडल दुमका के आयुक्त की अध्यक्षता में गोड्डा जिला में अनियमित नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण को लेकर बैठक आयोजित, समिति द्वारा स्वीकृत पद के विरुद्ध 12 कर्मियों के सेवा नियमितीकरण हेतु अनुशंसा की गई…

 

दुमका  ब्यूरो (मौसम गुप्ता) :

Advertisements
Advertisements

श्री लालचंद डाडेल आयुक्त,संथाल परगना प्रमंडल, दुमका की अध्यक्षता में गोड्डा जिला में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमितीकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति द्वारा स्वीकृत पद के विरुद्ध कुल 12 कर्मियों के सेवा नियमितीकरण हेतु अनुशंसा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग/ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड सरकर को भेजने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव अमित कुमार, धीरज ठाकुर अपर समाहर्ता, गोड्डा,जेसी विनीता केरकेट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, सौरभ कुमार तिवारी,राजेश कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी आयुक्त कार्यालय एवं अन्य उपस्थित थे।

You missed