
पारम्परिक स्वशासन गांवता तरफ आटकोशी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन ।


जमशेदपुर/ डुमरिया, अभिजीत सेन
पारम्परिक स्वशासन गांवता तरफ आटकोशी धालभूम परगना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हातु सरदार, ज्ञानेश्वरी सरदार एवं बुद्धेश्वर सरदार के नेतृत्व में डूमरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी का कार्यालय पहुंच कर हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि झारखण्ड सरकारी गेजेट्स पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्र विस्तार, पंचायती राज अधिनियम 2001की धारा 131की उप धारा (1)के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए झारखण्ड नियमावली -2025 का पालन करते हुए भूमिज समुदाय की ओर से पहले चरण में चिन्हित यथा स्वशासन व्यवस्था के हातु सरदार के रूप में जानेशवरी सरदार (गांव धोलाबेडा), उपेन्द्र सरदार (कासमार),उमापदो सरदार (जंगल ब्लाक) गामिराकोचा,जयराम सरदार( मुंडा़कांजिया),हरिमोहन सरदार (बडाबोंतला) शामु सरदार (छोटा बोतला) और नाया, पिड़ नाया, देवरी, डाकवा, पाणीगिराय, डांडिया, घाटवाल,शासन जागवाडी आदि का दो प्रतियों में सौंपे सूची में दर्ज भूमिज समाज के पदाधिकारियों मान्यता देते हुए सरकारी दस्तावेज में सूचीबद्ध किया जाए। सूचीबद्ध करते हुए सूची को अग्रतर कारवाई हेतु झारखंड सरकार को भेजा जाए, ताकि पेसा कानून अनुसार समाज के पदाधिकारियों को सम्मान मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में बुद्धेश्वर सरदार,दारासिंह सरदार,काजमान सरदार,उमापद सरदार, हरिमोहन सरदार,शामू सरदार और समस्त हातु लाऊडिया उपस्थित रहे।

