Spread the love

वार्ड 17 में आंबेडकर जयंती पर जागरूकता का संदेश, महिलाओं ने लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित पार्षद नीतू शर्मा के कार्यालय में तेजस्विनी महिला संघ द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पार्षद नीतू शर्मा ने अंबेडकर जी को सामाजिक न्याय और संविधान के प्रतीक बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा व अनुशासन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली।