Spread the love

संस्थापक एसके बेहरा के जन्मदिन पर RSB यूनिट-3 में 501 यूनिट रक्तदान, कर्मचारियों ने पेश की मिसाल

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर : सरायकेला जिला के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी यूनिट-3 में कंपनी के संस्थापक एसके बेहरा के जन्मदिन के अवसर पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 501 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
शिविर के दौरान संगीता बेहरा एवं नलिनी बेहरा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। रक्तदान को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन का माहौल सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।
कंपनी की एचआर हेड जया सिंह ने शिविर की सफलता पर सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरएसबी के कर्मचारी हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर हजारों यूनिट रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और जरूरतमंदों की मदद में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
यह रक्तदान शिविर न केवल संस्थापक के जन्मदिन को यादगार बनाने का माध्यम बना, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता और सेवा का मजबूत संदेश भी देने में सफल रहा।