
अनगड़ा दापुल टोली में खिजरी विधायक की पहल पर लगा नया बिजली ट्रांसफार्मर

राँची/ अनगड़ा | अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत स्थित दापुल टोली गांव में महीनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान अब हो गया है। खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप की अनुशंसा पर 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव, महासचिव अजय करमाली, कांग्रेस नेता अजय मुंडा एवं बिपता बेदिया ने संयुक्त रूप से किया।
पूर्व में इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय कार्यालयों एवं लोकसभा सांसद श्री संजय सेठ से भी संपर्क किया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय निवासी सह कांग्रेस महासचिव अजय करमाली को जानकारी दी। अजय करमाली द्वारा यह मामला विधायक राजेश कच्छप के संज्ञान में लाया गया, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति दिलाई।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व राजाडेरा के रूपडू ग्राम में भी 25 KVA का ट्रांसफार्मर लगाया गया था।
उद्घाटन अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, वरिष्ठ नेता गणेश भोगता, जीतराम बेदिया, धर्मा बेदिया, लालजी बेदिया, चमरा भोगता, कमल बेदिया, अमर बेदिया, दशरथ पाहन, तिरथ मुंडा, चरण बेदिया, अद्यनु बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

