Spread the love

ईद ओर रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर हुई शांति समिति की बैठक
रिपोर्टर : झंटू पाल
काठीकुंड : काठीकुंड थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसका नेतृत्व बीडीओ सौरव कुमार के उपस्तिथि में हुई।मौके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार एवं थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार दोनों समुदाय के उपस्थित लोगों से आपसी भाई चारे के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण त्यौहार को मनाने की अपील करते त्योहार में सोशल मीडिया की फेक अफवाह से बचने की बात कही गई। उन्होंने डीजे के इस्तमाल से परहेज करने की निर्देश देते हुड़दंगियों पर कड़ी करवाई करने कि बात कही है। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने लोगों से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को देने की बात कही, ईद एवं रामनवमी को सौहार्दपूर्ण सम्पन्न को लेकर पुलिस प्रशासन की गस्ती के साथ पैनी नजर रखते अफवाह फैलाने एवं हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।मौके पर सभी समुदाय से सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन,सामाजिक कार्यकर्ता गोरी भगत,बबुआ सिंह,मुखिया शांतिलता मुर्मू,रोशन मुर्मू,बिमल सोरेन,मोहम्मद शमसुद्दीन,हुसैन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You missed