
प्रभात पार्क में तेजश्विनी महिलाओं का शक्ति-संवाद, पिकनिक संग सांस्कृतिक उत्सव में दिखा महिला एकजुटता का रंग

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
आदित्यपुर । आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या–17 स्थित प्रभात पार्क में रविवार को तेजश्विनी संगठन के तत्वावधान में पिकनिक सह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता का जीवंत माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान गीत–संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, वहीं महिलाओं के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आपसी संवाद, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता के एक साझा मंच पर जोड़ना रहा।
इस अवसर पर सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले संगीत कलाकारों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विशेष रूप से जय प्रकाश उद्यान पथ से जुड़ी तेजश्विनी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में संगठन की अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी एवं रीती झा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. वीणा सिंह, डॉ. प्रमिला, प्रतिमा देवी, मंजू मिश्रा, मंजू तिवारी, कनकलता, नूतन कुमारी, रीना सिन्हा, डेजी सिंह, अनीमा चौरसिया, रानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, बिना पानी पटेल, गीता दुबे, मनीषा कुमारी, सविता कुमारी, रजनी शुक्ला, पिंकी देवी, सुशीला देवी, सुमन देवी, चंचल सरोज, रश्मि सिंह, शिल्पी कुमारी सहित बड़ी संख्या में तेजश्विनी महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने किया। आयोजन के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस तरह के आयोजनों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरणादायी बताया

