Advertisements

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मुरमडीह पुल की रेलिंग से टकराई।तीन घायल…
राजनगर (रविकांत गोप )—- हाता चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच 220) के मुरुमडीह पुलिया पर सामने बस गाड़ी आते देख मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के रेलिंग से टकराया. जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीन ब्यक्ति घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए डाला टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. घटना दिन के लगभग डेढ़ बजे की बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल से दशरथ उग्रसांडी (45 वर्ष),आंनद बानरा (26 वर्ष) दोनों पाट किता, जादूगोड़ा एवं लखन जोजो(24) जुलुंग झोपड़ी, राखा माइंस के रहने वाले ने किसी काम को लेकर चाईबासा जा रहे थे. जाने के क्रम में जैसे ही मुरुमडीह पुलिया पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार ने सामने आते बस गाड़ी आते देख मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया के रेलिंग से टकराया और सभी घायल हो गए।
Advertisements

Related posts:
Saraikela News : सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने शोक सभा कर पद्मश्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दु...
RAJNAGAR NEWS :राजनगर पुलिस ने किया केन्दमुंडी गाँव के मुचीराम भकत हत्याकांड मामले का खुलासा। हत्यार...
पंचायत स्तरीय आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,आदिवासी कल्याण एवं परिवह...

