Advertisements
Spread the love

राजनगर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने अधेड़ महिला को मारी जोरदार ठोकर,घायल महिला को युवाओं ने टेम्पू से पहुँचाया अस्पताल

Advertisements

राजनगर सप्ताहि हाट बाजार रामदु चौक के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल चल रही अधेड़ महिला को जोरदार ठोकर मार कर घायल कर दिया,वहीं मोटरसाइकिल सवार भी दो युवक भी सड़क पर गिर गए।जिसमे मोटरसाइकिल चालक भी घायल हो गया।वहीं मौजूद लोंगो ने पहले 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया नही लगने पर एक मालवाहक टेम्पू से घायल महिला एवं युवाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुँचाया।वहीं राजनगर बाजार में मौजूद भाजपा नेता रमेश हांसदा को घटना की सूचना मिलते ही,अस्पताल पहुचे और अस्पताल में यथा सीघ्र अधेड़ महिला और घायल युवक का ईलाज करवाया।
बताया जा रहा है,अधेड़ महिला राजनगर के कालाझारना गांव की रहने वाली है,जो सप्ताहिक हाट में बाजार करने आई थी और लौटने के क्रम में पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया,जिससे वह घायल हो गई वहीं दोनो युवक रुतडीह गांव के बताए जा रहे है।

You missed