Advertisements
Spread the love

प्रवीण कुमार सिंह बने सरायकेला अंचल के अंचलाधिकारी; ग्रहण किया पदभार…

सरायकेला संजय मिश्रा: प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को सरायकेला अंचलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। प्रभारी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह ने प्रवीण कुमार सिंह को अंचलाधिकारी का पदभार सौंपा। सीओ के पद पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह अंचलाधिकारी के प्रभार में थी। कार्मिक विभाग द्वारा प्रवीण कुमार सिंह को सरायकेला का अंचलाधिकारी के पद पदस्थापित किया गया।

प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रभारी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पत्रकारों से मिलते हुये नव पदस्थापित सीओ श्री सिंह ने कहा कि प्रयास रहेगा कि राजस्व से संबंधित सभी कार्य समय पर हो और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मौके पर अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार सहित अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी, कार्यालय कर्मचारी, अमीन उपस्थित रहे।

You missed