Advertisements
Spread the love

आदिवासी उपरुम की ओर से आदिवासी मिलन समारोह का किया गया आयोजन…

सरायकेला – संजय मिश्रा । सरायकेला प्रखंड के दिगारसाई स्थित स्कूल प्रांगण में आदिवासी उपरूम की ओर से आदिवासी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अतुल सरदार ने समारोह की अध्यक्षता और कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में रांची जिला के राम टोपनो एवं तनिका मुंडा, गम्हरिया से भूमिज काउंसिल के सचिव युधिष्ठिर सरदार, भुरकुली गांव के मंगल माझी, राजनगर प्रखंड से सुदाम टुडू सहित आसपास के गांव और दूधराज के क्षेत्र से भी दर्जनों की संख्या में आदिवासी महिला पुरुष शामिल हुए।

Advertisements

समारोह में मुख्य रूप से आदिवासियों का इतिहास, मूल परंपरा, धर्म संस्कृति, सामाजिक परंपरा, अंधविश्वास, शिक्षा एवं संबंधित विषयों पर चर्चा और गहन मंथन किया गया। मौके पर आदिवासियों के भविष्य के ऊपर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व सैनिक शंकर सोय एवं दिशुम नाया गणेश सरदार ने प्रमुख भूमिका निभाई।